फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: बेटे क्रूज के साथ जोड़ी बनाकर टेनिस में वापसी करेंगे लेटिन हेविट; बेल्जियम डेविस कप के सेमीफाइनल में

Wed, 19 Nov 2025 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

जिजोउ बर्ग्स ने आर्थर रिंडरक्नेच को 6-3, 7-6 (4) से पराजित किया जिससे बेल्जियम ने 10 बार के चैंपियन फ्रांस पर 2-0 की जीत के साथ डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
लेटिन हेविट और उनका बेटा क्रूज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन लेटिन हेविट न्यू साउथ वेल्स ओपन एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता में अपने 16 वर्षीय बेटे क्रूज के साथ जोड़ी बनाकर प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगे। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 44 वर्षीय हेविट ने 2001 में अमेरिकी ओपन और 2002 में विंबलडन जीता था। उन्होंने 2016 में आधिकारिक तौर पर संन्यास ले लिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चुनिंदा टूर्नामेंटों में युगल मुकाबलों में खेलना जारी रखा था। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम के कप्तान भी हैं। पिता पुत्र की यह जोड़ी पहले दौर में आस्ट्रेलिया के ही हेडन जोन्स और पावेल मारिनकोव का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्जियम सेमीफाइनल में
जिजोउ बर्ग्स ने आर्थर रिंडरक्नेच को 6-3, 7-6 (4) से पराजित किया जिससे बेल्जियम ने 10 बार के चैंपियन फ्रांस पर 2-0 की जीत के साथ डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बेल्जियम को फ्रांस के साथ अपने पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था जिसमें 2017 का फाइनल भी शामिल है। सेमीफाइनल में शुक्रवार को उसका सामना इटली या ऑस्ट्रिया से होगा।

अंतिम दो क्वार्टर फाइनल गुरुवार को होंगे जिसमें जर्मनी का सामना अर्जेंटीना से और स्पेन का सामना चेक गणराज्य से होगा। बर्ग्स ने फ्रांस के शीर्ष खिलाड़ी के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और एक शानदार फोरहैंड विनर के साथ मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले राफेल कॉलिग्नन ने कोरेंटिन मौटेट को 2-6, 7-5, 7-5 से हराकर बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें