फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में हो सकता है US ओपन

Mon, 15 Jun 2020 11:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
us open - फोटो : USOpen.org
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन ने इस साल के यूएस ओपन टूर्नामेंट को बंद दरवाजे में दर्शकों के बगैर करवाने का फैसला किया है। हालांकि अभी टूर्नामेंट के आयोजन की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फोर्ब्स के सूत्रों के मुताबिक इसे 31 अगस्त से 13 सितम्बर के बीच करवाया जा सकता है और इसकी सूचना जल्दी ही दे दी जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना की वजह से मार्च के बाद से किसी भी तरह के प्रोफेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है, विंबलडन को जहां पहले ही रद्द कर दिया गया है वहीं फ्रेंच को अपने समय से आगे बढ़ाकर सितम्बर में करवाने की योजना है।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन राफेल नडाल दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले ही कोरोना के खतरे की वजह से भाग लेने पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें