फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओपन: लगातार दसवीं जीत के साथ ओसाका ने दी खिताब के लिए दस्तक

Sat, 22 Sep 2018 08:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
विज्ञापन

जापान की नाओमी ओसाका ने इटली की कैमिला गियोर्गी को 6-2, 6-3 से हराकर टोक्यो ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसकी टक्कर चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगी। इस महीने यूएस ओपन जीतने वाली तीसरी वरीय प्राप्त ओसाका ने लगातार दसवीं जीत दर्ज करते हुए 71 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। 

विज्ञापन


दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी प्लिसकोवा ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को दो घंटे तक चले मैच में 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया।  दुनिया में सातवें नंबर की खिलाड़ी ओसाका की सेमीफाइनल में टक्कर इटली की उस खिलाड़ी से थी जिसने शीर्ष वरीय और गत चैंपियन कैरोलिन वोज्नियकी को उलटफेर में बाहर किया था। 

पहले सेट में ओसका ने दो बार ब्रेकिंग प्वाइंट हासिल किए। बीस वर्षीय जापानी खिलाड़ी ने यूएस ओपन के फाइनल में अमेरिका की 23 ग्रैंडस्लैम विजेता दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराया था और ग्रैंडस्लैम जीतने वालीं जापान की पहली खिलाड़ी बनी थीं। दूसरे सेट में ओसाका ने पांचवें गेम में ब्रेकिंग प्वाइंट लिया और तगड़ा विनर्स लगाते हुए आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


2016: में टोक्यो ओपन में उपविजेता रह चुकी हैं ओसाका 

09: एसेज लगाए मुकाबले के दौरान जापान की खिलाड़ी ने  

मैं शुरुआत में नर्वस थी क्योंकि हर हाल में फाइनल में पहुंचना चाहती थी। कैमिला अच्छा खेल रही थीं। मैंने सर्विस अच्छी जिसने मेरी बड़ी मदद की।-नाओमी ओसाका 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें