नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स
# नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते। इससे पहले दोनों के बीच मियामी डब्ल्यूटीए प्रीमियर में भिड़ंत हुई थी। तब जापानी खिलाड़ी ने 6-3, 6-2 से मैच अपने नाम किया था।
# नाओमी ओसाका की जीत का मतलब है कि 80 साल में पहली बार एक के एक बाद दो सीजन में चार अलग-अलग प्रमुख टूर्नामेंट जीतने वाले चैंपियंस मिले। 2017- सेरेना विलियम्स, येलेना ओस्टापेंको, गार्बाइन मुगुरुजा, स्लोएन स्टीफंस; 2018- कैरोलिन वोज्नियाकी, सिमोन हालेप, एंजेलिक कर्बर और नाओमी ओसाका)
# नाओमी ओसाका 9 साल में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। इससे पहले कैरोलिन वोज्नियाकी ने 2009 यूएस ओपन फाइनल में जगह बनाई थी। तब उनकी उम्र 19 साल 64 दिन थी। वैसे, सबसे कम उम्र में यूएस ओपन खेलने का रिकॉर्ड मारिया शारापोवा के नाम है। उन्होंने 2006 में सिर्फ 19 साल की उम्र में फाइनल खेलकर खिताब जीता।
# नाओमी ओसाका ने टूर्नामेंट में सिर्फ 28 गेम्स गिराते हुए फाइनल में जगह बने थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स ने 2014 में बनाया था। तब उन्होंने 26 गंवाएं थे।
# नाओमी ओसाका और सेरेना के बीच उम्र का फर्क यूएस ओपन इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा है। 1991 के यूएस ओपन फाइनल में मोनिका सेलेस ने मार्टिना नवरातिलोवा को मात दी थी। मोनिका से नवरातिलोवा 17 साल 45 दिन बड़ी हैं। सेरेना विलियम्स जापानी टेनिस सनसनी ओसाका से 16 साल 20 दिन बड़ी हैं।