फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे नदाल, मरे से होगा अगला मुकाबला

Thu, 05 Jun 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड नंबर वन स्पेन के राफेल नदाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


पेरिस में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड आठ बार के चैंपियन नदाल ने हमवतन डेविड फेरर को पहले सेट में पिछड़ने के बाद 4-6, 6-4, 6-0, 6-1 से हराकर नौंवीं बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच और ई गुलबिस भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इससे पहले टूर्नामेंट के 11वें दिन बुधवार को भारी बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से विलंब से शुरू हुए।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में नदाल का मुकाबला सातवें नंबर एंडी मरे से होगा।

पहली बार सेमीफाइनल में
इससे पहले महिला वर्ग में चौथी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने पूर्व चैंपियन स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा को तथा आंद्रिया पेत्कोविक ने पिछली बार की उपविजेता सारा इरानी को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

दोनों ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। 2008 में टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में चैंपियन रहीं हालेप ने बेहद एकतरफा मुकाबले में 27वीं सीड और 2009 की चैंपियन कुज्नेत्सोवा को 6-2, 6-2 से हराया।

हालांकि कुज्नेत्सोवा मैच में पूरी तरह फिट नहीं दिखी जिस कारण उन्हें पहले सेट के बाद मेडिकल टाइम आउट भी लेना पड़ा। कुज्नेत्सोवा पहले सेट में ही कुछ हिम्मत दिखा पाईं जब उन्होंने हालेप की सर्विस ब्रेक कर स्कोर 2-2 से बराबर किया।
विज्ञापन


दिन के दूसरे क्वार्टर फाइनल का परिणाम भी ऐसा ही रहा जहां पेत्कोविक ने भी इरानी को बेहद आसानी से 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अब मारिया शारापोवा की भिड़ंत ई बुकार्ड से जबकि पेत्कोविक का मुकाबला हालेप से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें