फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड नौंवें खिताब के लिए जोकोविच का सामना करेंगे नदाल

Sat, 07 Jun 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और दूसरी सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन और रिकॉर्ड आठ बार के विजेता नदाल ने ब्रिटेन के एंडी मरे को बेहद एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-1 से हराया।

नदाल ने पूरे मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया और अपनी आक्रामकता से खिताबी मुकाबले से पहले जोकोविच को भी कड़ा संदेश दे दिया।

दूसरी ओर, करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने से एक कदम दूर खड़े जोकोविच ने अर्नेस्ट गुल्बिस को 6-3, 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।

अगर जोकोविच रविवार को यह खिताब जीत जाते हैं तो वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में अपना 22वां सेमीफाइनल खेलने उतरे जोकोविच को शुरुआती दो सेटों में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने दोनों सेट आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन


लेकिन, रोजर फेडरर जैसे दिग्गज खिलाड़ी को हराकर यहां तक का सफर तय करने वाले गुल्बिस ने तीसरे सेट में जोकोविच को चौंकाते हुए सेट पर कब्जा कर लिया।

6 ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने इस हार से सबक लेते हुए चौथे सेट में एक बार फिर आक्रामक रुख अख्तियार किया और गुल्बिस के सफर का यहीं अंत कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें