फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे नदाल

Sat, 27 Apr 2013 08:38 PM IST
बार्सिलोना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात बार के विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नदाल ने हमवतन अल्बर्ट रामोस को 6-3, 6-0 से हराकर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


पूर्व नंबर वन नदाल को दो मैच खेलने पड़े। बारिश के कारण तीसरे राउंड के मैच में 13वीं सीड फ्रांस के बेने पीयरे को 7-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और फिर रामोस को लगातार सेटों में हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

सेमीफाइनल में नदाल का मुकाबला पांचवीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के टॉमी रोब्रेडो को 6-7, 6-3, 7-6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथे सीड स्पेन के निकोलस अलमाग्रो और आठवीं सीड जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


अलमाग्रो ने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मोनाको को 6-3, 7-5 से हराया जबकि कोलश्राइबर को 16वीं सीड ब्राजील के थामस बेलूसी के खिलाफ वाकओवर मिल गया।

क्वितोवा को हराकर ली सेमीफाइनल में
दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी और दूसरी सीड चीन की ली ना ने पूर्व विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य के पेत्रा क्वितोवा को 6-3, 7-5 से हराकर स्टुटगार्ट ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल में  उनका मुकाबला अमेरिका की क्वालीफायर बेथानी माटेक सेंडस से होगा, जिन्होंने जर्मनी की सबाइन लेसिकी को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और गत चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा का मुकाबला तीसरी सीड जर्मनी की एंगलिक कर्बर से होगा। शारापोवा ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया की अना इवानोविच को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया जबकि कर्बर ने कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा पर 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें