28 से 30 दिसंबर के बीच आबू धाबी में होने वाले मुकाबला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में स्पेन के रॉफेल नडाल और नोवाक जोकोविच खेलेंगे। जुलाई के बाद चोट की वजह से कोर्ट से बाहर चल रहे नोवाक जोकोविच के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले यह टूर्नामेंट अपनी तैयारी को जानने के लिए यह एक बेहतर मौका है। जोकोविच ने यहां चार बार खिताब जीता है। नडाल और जोकोविच के अलावा स्विट्जरलैंड के स्टांस वावरिंका भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
वावरिंका भी चोट की वजह से कोर्ट से बाहर चल रहे हैं। वह विंबलडन के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के जरिए कोर्ट में उतरेंगे। उनका पहला मुकाबला यूएस ओपन का सेमीफाइनल खेलने वाले पाब्लो कैरिनो बस्टा से होगा।
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम का पहला मुकाबला कनाडा के मिलास राओनिक से होगा। राओनिक लगातार तीसरी बार आबू धाबी में खेलेंगे।