फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका निकुलेसकु ने जीता ब्राजील कप

Sun, 03 Mar 2013 06:48 PM IST
फ्लोरियनोपोलिस/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी मोनिका निकुलेसकु ने रूस की गैर वरीयता प्राप्त ओल्गा पुचकोवा को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर ब्राजील टेनिस कप पर कब्जा कर लिया। यह मोनिका का पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।
विज्ञापन


75वीं वरीयता प्राप्त मोनिका ने सेमीफाइनल में फ्रांस की सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टीना मलाडेनोविक को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पुचकोवा दुनिया की पूर्व नंबर वन खिलाड़ी वीनस विलियम्स को 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

मैच के बाद मोनिका ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह मेरे लिए बहुत अहमियत रखता है। मैं मैच से पहले बहुत घबराई हुई थी और यह खिताब हर हाल में जीतना चाहती थी। आज मेरा खेल बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन इससे पता चलता है कि अगर आप टेनिस में संघर्ष करते हैं तो जीत हासिल कर सकते हैं।'
विज्ञापन


टामी हॉस बने उलटफेर का शिकार
डेलारे बीच। लातविया के अर्नेस्ट गुल्बिस ने टामी हॉस को हराकर डेलारे बीच अंतरराष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना एडवर्ड रोजर वेसलीन से होगा। लातवियाई खिलाड़ी ने हॉस को 6-3, 4-6, 7-6 से हराया। एक अन्य सेमीफाइनल में फ्रांस के रोजर वेसलीन ने अमेरिका के शीर्ष वरीय जान इसनर को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें