फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस छोड़ क्रिकेट में आजमाया था हाथ, अब जीता मियामी ओपन का खिताब

Sun, 31 Mar 2019 09:01 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए मियामी ओपन के फाइनल में उलटफेर करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को शिकस्त देकर अपने एकल करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। 22 साल की इस खिलाड़ी ने प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से मात दी। 

विज्ञापन


बार्टी मियामी ओपन की चैंपियन बनने के बाद रैंकिंग में 11वें से नौवें स्थान पर पहुंच जाएंगी। वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में समांथा स्टॉसुर (2013) के बाद शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगी।

विंबलडन जूनियर का खिताब 15 साल की उम्र में जीतने वाली बार्टी ने पांच साल पहले मानसिक तनाव का हवाला देते हुए टेनिस छोड़ क्रिकेट का रुख किया था। उन्होंने फरवरी 2016 में फिर से इस खेल में वापसी की और वह पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीतने में सफल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें