साल 2017 के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन से फ्रांस के प्लेयर मैक्सिम हेमू को बाहर निकाल दिया गया है। मैक्सिम ने एक लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार को जबरन किस करने और छूने की कोशिश की थी। आयोजकों ने 21 साल के मैक्सिम की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
सोमवार को हार के बाद मैक्सिम यूरोस्पोर्ट की न्यूज रिपोर्टर मेली थॉमस के साथ इंटरव्यू कर रहे थे। मैक्सिम ने पहले मेली के कंधे पर हाथ रखा इसके बाद उन्होंने मेली के सिर और गले पर जबरदस्ती किस करना शुरू कर दिया। आयोजकों ने 287वीं वरीयता प्राप्त हेमू को प्रतियोगिता को बाहर करने की सूचना उन्हें भी दे ही।
इस घटना के बारे में मेली ने ‘हफिंगटन पोस्ट’ के फ्रेंच संस्करण से बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत बुरा और शर्मनाक था। अगर मैं लाइव ऑन एयर नहीं होती, तो उसे घूंसा मार दिया होता। आयोजकों ने अपना बयान में कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत करने पर उनका एक्रिडेशन रद्द करने का फैसला लिया गया है। फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।