फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में, बीमारी के कारण हटे सिलिच

Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : file photo
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने नौवीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच के पेट की समस्या के कारण हट जाने के बाद शुक्रवार को मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


सिलिच ने ट्वीट करके मैच से हटने पर खेद जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खेद है कि मुझे आज के मैच के हटना पड़ रहा है। मैं कल रात पेट दर्द से काफी परेशान रहा। मुझे इस तरह से मैड्रिड में अपना अभियान समाप्त होने पर निराशा है। समर्थन के लिये आभार।' 

सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का सामना रोजर फेडरर और डोमिनिक थीम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। तीन साल बाद क्ले कोर्ट पर वापसी करने वाले फेडरर ने गुरुवार को दो घंटे तक चले मैच में फ्रांस के गेल मोंफिल्स को 6-0, 4-6, 7-6 से पराजित करके अंतिम आठ में जगह बनायी थी। 
विज्ञापन


इस बीच महिला वर्ग में नाओमी ओसाका दो महीने में दूसरी बार बेलिंडा बेनसिच से 3-6, 6-2, 7-5 से हारकर बाहर हो गयीं। स्विट्जरलैंड की बेनसिच ने दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को मार्च में इंडियन वेल्स में मात दी थी। चेक गणराज्य की दूसरी वरीय और गत चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को भी किकी बर्टन्स से 2-6 3-6 से हार मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें