फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच-वावरिंका की शानदार वापसी, टोरंटो मास्टर्स के दूसरे दौर के लिए हुए क्वालीफाई

Wed, 08 Aug 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
djokovic and Wawrinka
विज्ञापन

स्टान वावरिंका और नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन की अपनी तैयारी पुख्ता करते हुए टोरंटो मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वावरिंका ने घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए निक किर्गीयोस को 1-6, 7-5, 7-5 से हराया। 

विज्ञापन


वहीं विम्बलडन विजेता जोकोविच ने बोस्निया के मिर्जा बासिक को 6 -3, 7-6 से मात दी । दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन के चोट के कारण नाम वापिस लेने के कारण बासिक खेल रहे थे। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने जेरेमी चार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि फेलिक्स आगर एलियासिमे ने फ्रांस के लुकास पाउली को 6-4, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें