फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट ने दिया शारापोवा को और झटका, विम्बलडन से नाम लिया वापिस

Sun, 11 Jun 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन
चोट के कारण टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा विम्बलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह जांघ की चोट से जूझ रही हैं। डोपिंग के तहत प्रतिबंध लगने के बाद एक बार फिर करिअर को आगे बढ़ाने में जुटीं शरापोवा की कोशिशों को चोट के कारण करारा झटका लगा है। 30 वर्षीय रूसी खिलाड़ी शारापोवा 2004 में आल इंग्लैंड क्लब चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन


अबकी बार उन्हें विम्बलडन के मुख्य ड्रा में प्रवेश करने के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा में खेलना था। शारापोवा ने कहा, ‘एक अन्य स्कैन के बाद मांसपेशियों में खिंचाव पाया गया है। दुर्भाग्यवश मैं ग्रास कोर्ट विम्बलडन टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर पाऊंगी। चोट से उबरने के लिए मैं कोशिश जारी रखूंगी। मेरा अगला टूर्नामेंट स्टैनफोर्ड में होगा।’ पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा की मौजूदा रैंकिंग 178 है।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित दवा मेलडोनिअम के सेवन के कारण शारापोवा पर शुरुआत में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन खेल मध्यस्थता अदालत (सीएएस) ने उन पर लगे प्रतिबंध को घटाकर कम कर दिया था। खेलने पर लगे प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने पर शारापोवा ने स्टुटगर्ट ओपन से शुरुआत की और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वाइल्ड कार्ड नहीं मिलने और क्वालीफाइंग के लिए जगह बनाने में नाकाम रहने पर शारापोवा इस बार फ्रेंच ओपन में भी नहीं खेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें