फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बनीं माजा च्वालिंस्का, अब आंद्रिवा से होगा सामना

Fri, 05 Jun 2026 10:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

माजा च्वालिंस्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में उन्होंने डायना श्नाइडर को सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
माजा च्वालिंस्का - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड की 24 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी माजा च्वालिंस्का ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला एकल सेमीफाइनल में रूस की डायना श्नाइडर को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-4 से हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही वह रोलां गैरां के इतिहास में महिला एकल फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बन गई हैं। 
विज्ञापन

ओपन एरा में ग्रैंडस्लैम फाइनल तक पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर
विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर मौजूद च्वालिंस्का ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल नौ मुकाबले जीते हैं। इनमें तीन मैच क्वालिफाइंग दौर और छह मैच मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें ओपन एरा में ग्रैंडस्लैम फाइनल तक पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी क्वालिफायर बना दिया है। इससे पहले, यह कारनामा ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू ने 2021 यूएस ओपन में किया था, जहां उन्होंने खिताब भी जीता था।

सेमीफाइनल मुकाबले में च्वालिंस्का ने अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने गति और शॉट्स की दिशा में लगातार बदलाव करते हुए श्नाइडर पर दबाव बनाए रखा। इसके साथ ही उनकी बेहतरीन फिटनेस, तेज मूवमेंट और मजबूत डिफेंस ने जीत में अहम भूमिका निभाई। च्वालिंस्का और श्नाइडर के बीच हुआ सेमीफाइनल मुकाबला दो घंटे 10 मिनट तक चला।
विज्ञापन

विशेष सूची में शामिल हुईं च्वालिंस्का
जीत के बाद भावुक नजर आईं च्वालिंस्का कोर्ट पर ही बैठ गईं। उन्होंने कहा, 'यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने क्या हासिल किया है। मैं बहुत खुश हूं और शब्दों में अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकती।' इस उपलब्धि के साथ च्वालिंस्का एक और खास सूची में शामिल हो गई हैं। वह इवोन गूलागोंग (1971) और क्रिस एवर्ट (1973) के बाद रोलां गैरां के मुख्य ड्रॉ में अपने पहले ही अभियान में फाइनल तक पहुंचने वाली केवल तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं। खिताबी मुकाबले में च्वालिंस्का की भिड़ंत आठवीं वरीयता प्राप्त मिरा आंद्रिवा से होगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें