फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद भूपति के खाते में आई पहली खिताबी जीत

Sun, 21 Feb 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट से उबरकर प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रहे भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने शनिवार को तीन वर्ष में पहला खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में भूपति और यूकी भांबरी की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन साकेत मिनेनी और सनम सिंह की जोड़ी को 6-3, 4-6, 10-5 से पराजित कर दिल्ली ओपन युगल खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले भूपति ने आखिरी बार मार्च 2013 में दुबई टूर्नामेंट जीता था उस समय उनके जोड़ीदार माइकल लोड्रा थे। 41 वर्षीय भूपति की सर्विस में पहले वाली ही तेजी है। हर मैच के बाद उनके ग्राउंड स्ट्रोक्स बेहतरीन होते जा रहे हैं। रिटर्न्स के मामले में सनम सिंह चारों खिलाड़ियों में बेहतरीन थे।
विज्ञापन


साकेत के पास खिताब जीतने का एक और मौका
युगल मुकाबले में खिताब से चूके साकेत मिनेनी के पास एकल में खिताब जीतने का मौका है। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त किमर कोपेजेंस की चुनौती को तोड़ते हुए दिल्ली ओपन एटीपी चैलेंजर स्पर्धा के एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 166वें नंबर पर मौजूद साकेत ने बेल्जियम के प्रतिद्वंद्वी को सेमीफाइनल में 6-3, 6-2 से पराजित किया। इस जीत के साथ साकेत अपना दूसरा चैलेंजर स्तर का खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अक्तूबर 2014 में इंदौर में पहला खिताब जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें