फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र ओपन: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी ने जीता पहला एटीपी का खिताब

Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rohan Bopanna and Divij Sharan
विज्ञापन

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शनिवार को टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में ब्रिटेन के ल्यूक बामब्रिज और जानी ओ मारा की जोड़ी को हराकर पहला एटीपी खिताब अपने नाम किया। 63 मिनट तक चले मुकाबले में इस भारतीय जोड़ी ने ब्रिटेन की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया।

विज्ञापन


बता दें कि बोपन्ना और शरण का एटीपी टूर पर साथ में यह पहला फाइनल था। शुक्रवार को इस भारतीय जोड़ी ने इटली के साइमन बोलेली और इवान डोडिज की जोड़ी को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश किया था। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में इटली के बोलेली और क्रोएशिया के डोडिज पर 6-3, 3-6, 15-13 से जीत दर्ज की थी।

वहीं, बोलेली और डोडिज की जोड़ी ने शुक्रवार को लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला के खिलाफ छह मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की थी। दोनों का सामना ग्रैंडस्लैम विजेता जोड़ी से था और उन्होंने टेनिसप्रेमियों को निराश नहीं किया। बोलेली ने 2015 में फेबियो फोगनिनी के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीता था, जबकि डोडिज ने उसी साल मार्शेलो मेलो के साथ फ्रेंच ओपन जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें