फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच कतर ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी ने दी मात

Sat, 05 Jan 2019 12:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में विश्व में 24वें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट से हारकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सर्बियाई खिलाड़ी की यह इस सत्र में पहली हार है। स्पेन के बातिस्ता आगुट ने उन्हें ढाई घंटे तक चले मैच में 6-3, 6-7 (8/6), 6-4 से हराया।

विज्ञापन


जोकोविच के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने बाद में कहा, 'क्या हुआ। मैं मैच हार गया। बस।' बातिस्ता आगुट इस जीत से बेहद खुश थे। उन्होंने कहा, 'मैं इस मैच को ताउम्र याद रखूंगा।' वह फाइनल में चेक गणराज्य के टामस बर्डिच से भिड़ेंगे जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के मार्को सेचिनाटो को 7-6 (8/6), 6-3 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें