फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड्रिड ओपन : सबालेंका और बार्टी फाइनल में फिर टकराएंगी 

Sat, 08 May 2021 08:00 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सेमीफाइनल में अनास्तासिया को पराजित कर सत्र के तीसरे खिताबी मुकाबले में पहुंचीं अर्याना
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हफ्ते पहले स्टुटगार्ट में खिताब के लिए टकराने वाली अर्याना सबालेंका और एशले बार्टी मैड्रिड ओपन के फाइनल में फिर आमने-सामने होंगी। हालांकि तब नंबर एक खिलाड़ी बार्टी चैंपियन बनीं थी। बेलारूस की सबालेंका इस बार उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगी।

विज्ञापन


दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सबालेंक ने एक घंटे तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 41वें नंबर की रूसी खिलाड़ी अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंको को 6-2,6-3 से पराजित कर सत्र के तीसरे फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सत्र के शुरुआत में अबुधाबी ओपन जीता था। सबालेंका ने फाइनल तक के अपने सफर में अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। यह उनकी इस साल 29 मैचों में 23वीं जीत है।   

 क्वार्टर फाइनल में नडाल बाहर
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल को क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों एक घंटे 45 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरी बार चार बार के चैंपियन नडाल को घर में हारना पड़ा। ज्वेरेव का अब सेमीफाइनल में सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा। दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी थिएम ने अमेरिका के जॉन इस्नेर को तीन सेट के मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया। थिएम की यह इस्नेर पर चार मैचों में तीसरी जीत है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें