फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट में लोडर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
क्रशर डग से पलटकर नीचे गिरा लोडर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में कच्चा माल डालते समय क्रशर की डग (टीला) से संतुलन बिगड़ने पर लोडर पलट गया। हादसे में लोडर चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कबरई मंडी में नागेंद्र ग्रेनाइट के नाम से क्रशर प्लांट संचालित है। जहां जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी नारायण (22) पुत्र धनीराम लोडर चलाने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह नारायण लोडर वाहन में कच्चा माल डालने के लिए क्रशर की डग पर चढ़ रहा था। तभी लोडर असंतुलित होकर 60 फीट नीचे गिरकर पलट गया। जिससे लोडर में दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
युवक की मौत की खबर लगते ही मुस्करा से परिजन पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर राव, थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पिता धनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर क्रशर मालिक की लापरवाही से पुत्र की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें