फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2019: 32 के जोकोविच को 16वां ग्रैंड स्लैम, पांचवी बार बने चैंपियन

Mon, 15 Jul 2019 05:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-फेडरर को हराकर नोवाक ने जीता पांचवां विंबलडन खिताब 
-16 पिछले वर्षों में जोकोविच और फेडरर ने मिलाकर 13 विंबलडन खिताब जीते। इसमें से आठ फेडरर और पांच जोकोविच ने जीते 
-08वीं जीत है यह जोकोविच की 14 ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में फेडरर पर
-26वीं जीत है यह जोकोविच की 48 मुकाबलों में में। फेडरर ने सिर्फ 22 जीते हैं 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल बाद विंबलडन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे स्विस स्टार रोजर फेडरर का रिकॉर्ड नौवीं ट्रॉफी जीतने और 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतजार और बढ़ गया। आठ बार के चैंपियन फेडरर को फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच के हाथों पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-7 (5/7), 6-1, 6-7(4/7), 6-4,12-13 (3/7) से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पहले चारों सेट में से दोनों ने दो-दो जीते। पांचवें और निर्णायक सेट में टाईब्रेकर में 32 वर्षीय जोकोविच ने 13-12 से हराकर अपना 16वां ग्रैंड स्लैम जीता। यह उनकी विंबलडन में 82 मैचों में 72वीं जीत है। 37 वर्षीय फेडरर अगर यह खिताब जीत जाते तो वह पिछले 47 वर्षों में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होते। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के केन रोसवाल ने 1972 में 37 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।   

Wimbledon 2019: किसी ने दिल जीते किसी ने मैदान
विज्ञापन


सबसे लंबा फाइनल : जोकोविच और फेडरर के बीच खेला गया यह मुकाबला विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल रहा। यह मैच चार घंटे 57 मिनट तक चला। इसमें से अंतिम व निर्णायक सेट की करीब दो घंटे तक चला। 

चार साल बाद आमने-सामने थे जोकोविच-फेडरर : दोनों खिलाड़ी 2015 के बाद पहली बार जबकि कुल चौथी बार विंबलडन में आमने-सामने थे। इससे पहले 2015 और 2014 के फाइनल में भी जोकोविच जीते थे। वहीं 2012 के सेमीफाइनल में फेडरर जीते थे।

चार साल से जोकोविच से जीत नहीं पाए हैं फेडरर : फेडरर पिछले चार वर्षों से 32 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच से जीत नहीं पाए हैं। फेडरर ने आखिरी बार 2015 एटीपी फाइनल्स में जोकोविच को हराया था। इसके बाद खेले गए चारों मुकाबले जोकोविच ने जीते हैं।

चान-डोडिग की जोड़ी बनी चैंपियन

फेडरर नहीं कर सके नवरातिलोवा की बराबरी : फेडरर सर्वाधिक नौ बार यह ट्रॉफी जीतने वाली महिला खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के रिकॉर्ड की बराबरी से चूक गए।  उन्होंने 2018 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है।

चान-डोडिग की जोड़ी बनी चैंपियन
ताइवान की लतिशा चान और क्रोएिशया के इवान डोडिग की जोड़ी मिश्रित युगल में चैंपियन बनी। चान और डोडिग ने स्वीडन के स्वेडे रॉबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको को 6-2, 6-3 से पहली बार यह ट्रॉफी जीती। चान और डोडिग ने इससे पहले लगातार दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। चान 2017 में मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं।  

जोकोविच के 16 ग्रैंड स्लैम
 

ऑस्ट्रेलियन ओपन 
2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019
फ्रेंच ओपन 
2016
विंबलडन 
2011, 2014, 2015, 2018, 2019
यूएस ओपन 
2011, 2015, 2018

सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पांच खिलाड़ी 

 
खिलाड़ी   देश     खिताब
फेडरर   स्विट्जरलैंड      21
नडाल स्पेन 18
जोकोविच सर्बिया 16
पीट संप्रास अमेरिका 14
ब्योर्न बोर्ग स्वीडन    11
विज्ञापन

मैच अपडेट्स:

 

पांचवां सेट

पांचवीं बार नोवाक जोकोविक ने जीता विंबलडन का ख़िताब
 



विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बना फेडरर और जोकोविच का मुकाबला

 



क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में पहुंचा
 
 

 



तक़रीबन साढ़े चार घंटे का खेल हो चुका है, आखिरी मुकाबले में एक-एक अंक के लिए दोनों खिलाड़ी जी-जान लगा रहे हैं

4 घंटे 17 मिनट के खेल के बाद आखिरी सेट में स्कोर 9-8 पहुंचा

 



मैच का तीसरा टाई ब्रेकर, आखिरी सेट का फैसला भी अब टाई ब्रेकर के जरिए होगा

 



एक-एक अंक के लिए दोनों चैंपियन खिलाड़ी में जबरदस्त मुकाबला, 6-5 पर पहुंचा स्कोर

विंबलडन का रोमांच अपने चरम पर, फाइनल सेट में स्कोर 4-4

रोमांचक दौर में मुकाबला, आखिरी सेट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर 

आखिरी सेट में जोकोविच ने 1-0 से बनाई बढ़त

क्रिकेट वर्ल्ड कप और विंबलडन में से एक चुनना  युवराज सिंह के लिए भी मुश्किल

 



साल 2014 के बाद पहली बार पुरुषों का विंबलडन सिंगल्स फाइनल पांचवे सेट में पहुंचा है

 


चौथा सेट

 



चौथा सेट फेडरर के नाम, 6-4 से हासिल की जीत, आखिरी और फाइनल सेट में मैच 

फेडरर इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं, चौथे सेट में 5-2 से निकले आगे

चौथे सेट में गेम 2-2 की बराबरी पर, दोनों खिलाड़ी जीत के लिए बेताब

तीन सेट के बाद जोकोविच 2-1 से आगे, दूसरे सेट में बुरी हार के बाद तीसरे सेट में हासिल की बढ़त

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मैच देखने पहुंची हैं

 


 


तीसरा सेट:

 

जोकोविच का शानदार खेल, दूसरा सेट 6-1 से हारने के बाद तीसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया

पहले सेट के बाद तीसरा सेट भी टाई ब्रेकर में पहुंचा, स्कोर 6-6 की बराबरी पर

दूसरे सेट में बुरी हार के बाद जोकोविच की शानदार वापसी, 4-4 के साथ स्कोर बराबर

पांच गेम के बाद भी फेडरर आगे, तीसरे सेट में 3-2 से बनाई बढ़त

तीसरे सेट में फेडरर ने बनाई बढ़त, दो गेम के बाद 2-1 से निकले आगे

पहले सेट में जोकोविच ने 7-6 और दूसरे सेट में फेडरर ने 6-1 से मारी बाजी


दूसरा सेट:

फेडरर का बोलबाला, पहला सेट हारने के बाद 6-1 से दूसरा सेट अपने नाम किया 

दुसरे सेट में फेडरर की जबरदस्त वापसी, 3-0 के स्कोर के साथ बनाई बढ़त

 

 

पहला सेट:

टाई ब्रेकर में जोकोविच का शानदार खेल, पहला सेट 7-6 से किया अपने नाम

जोकोविच ने हासिल किये लगातार अंक, 40-0 अंकों के साथ स्कोर 6-6 की बराबरी पर, पहला सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा

सटीक फोर हैंड शॉट से फेडरर ने हासिल किये अंक, स्कोर 6-5 

सातवें गेम में 37 साल के फेडरर का शानदार खेल, लगातार 4 अंक हासिल करने के बाद 4-3 की बनाई बढ़त 

दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर, पहले सेट में छह गेम के बाद स्कोर 3-3 की बराबरी पर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें