फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द प्रिंस ऑफ इंडिया' ने दर्ज कराई अपने करियर की 700वीं जीत

Thu, 28 May 2015 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के नंबर वन युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अपने रोमानियन जोड़ीदार फ्लोरीन मर्गा के साथ और लिएंडर पेस अपने कनाडाई साथी डेनिएल नोस्टर के साथ फ्रेंच ओपन में पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बोपन्ना और मर्गा की जोड़ी को टूर्नामेंट में नौंवी वरीयता दी गई है जिसने रोनाल्ड गैरों स्टेडियम में सर्बियाई जोड़ी फीलिप क्रेजीनोविक और विक्टर रोची को 3 सेटों में 5-7, 6-3 और 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में पेस और नेस्टर को 10वीं वरीयता मिली है जिसने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जेम्स ड्यूकवर्थ और क्रिस गुसिनोए को 6-2, 5-7, 7-5 से हराया।

भारत के महानतम टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सफलताओं से भरे अपने लाजवाब करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह जीत भारत के सबसे सफलतम टेनिस खिलाड़ी पेस के लिए बेहद खास है क्योंकि यह उनके युगल करियर की 700वीं जीत है।
विज्ञापन

700वीं जीत के बाद पेस 'अनोखे शतक' से एक खिलाड़ी दूर

सफलताओं से भरे लाजवाब अपने करियर में लिएंडर पेस अब तक 99 खिलाड़ियों के साथ जोड़ी बना चुके हैं और वह युगल में 100 पार्टनरों के साथ कोर्ट पर उतरने के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर हैं।

पेस और नेस्टर ने पहले दौर के मुकाबले पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद पूरे दमखम के साथ वापसी की। टाईब्रेकर तक खींचे अंतिम दोनों सेट में जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पेस और नेस्टर की यह जोड़ी भी अपने आप में लाजवाब है क्योंकि पेस खुद 41 साल के हैं जबकि नेस्टर 42 साल के हैं। अब ऐसा लगाया जा रहा है कि पेस अपने रिकॉर्ड 100वें जोड़ीदार के लिए एकल टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर का चयन कर सकते हैं।

पेस अब तक 8 ग्रैंड स्लैम के साथ 55 युगल खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम ग्रैंड स्लैम 2013 में रादेक स्तेपानेक के साथ पुरुष युगल के रूप में जीता था। वह 40 साल की उम्र में पुरुष युगल का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।

भारत के इस महानतम टेनिस खिलाड़ी के खाते में 7 मिश्रित युगल खिताब भी है, जिसमें उन्होंने आखिरी बार इस साल मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में जीता था। 1996 के ओलंपिक में भी वह कांस्य पदक जीत चुके हैं। ओलंपिक में पदक जीतने वाले वह एकमात्र भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ATP ने पेस को कहा 'द प्रिंस ऑफ इंडिया'

टेनिस जगत में पुरुषों के टूर्नामेंट का आयोजन कराने वाली एटीपीवर्ल्डटूरडॉटकॉम ने लिएंडर पेस को 'द प्रिंस ऑफ इंडिया' करार दिया है। पेस पुरुष युगल में 700 या उससे ज्यादा की जीत हासिल करने वाले दुनिया के आठवें टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले पायदान पर उनके ही साथी खिलाड़ी डेनिएल नेस्टर हैं जो अब तक 972 मुकाबले जीत चुके हैं, जबकि उन्हें 398 में हार मिली।

दूसरे स्‍थान पर माइक ब्रायन हैं 946 जीत के साथ जबकि तीसरे स्‍थान पर माइक के भाई बॉब बने हुए हैं और उनके नाम 932 जीत दर्ज है।

अपने युगल करियर में 700 जीत के अलावा पेस को 373 मैचों में हार भी मिली है। पेस के बाद सबसे ज्यादा युगल मैच जीतने के मामले में दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं महेश भूपति। भूपति ने अब तक 683 युगल मुकाबले जीते और 358 में हारे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें