अमेरिका में चल रहे डेलरे बीच ओपन में भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके फ्रेंच जोड़ीदार जेरेमी चार्डी युगल वर्ग में सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस और चार्डी की जोड़ी ने स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी को 6-3, 4-6 और 10-6 तीन सेटों में से दो सेट से हराया।
इससे पहले भारत और फ्रांस की गैर वरीय जोड़ी ने चौथी सीड अमेरिका के एरिक बुटारेक और स्कॉट लिपस्की की जोड़ी को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।
अगले दौर में पेस और चार्डी का सामना स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के मार्सेलो ग्रानोलर्स और सैम ग्रोथ की जोड़ी से होगी।
अंकिता एकल के सेमीफाइनल में
वहीं, भारत में चल रहे दिल्ली ओपन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना शानदार जीत दर्ज करते कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
अंकिता ने रूस की एना मोरगिना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में अंकिता का सामना उज्बेकिस्तान की सबिना शारिपोवा से होगा जिन्होंने ताइपे की या-हुसान ली को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।