फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिएंडर पेस को बड़ा झटका, डेविस कप से किये गए बाहर

Thu, 06 Apr 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
लिएंडर पेस
विज्ञापन
भारतीय डेविस कप टीम को आज करारा झटका लगा है क्योंकि लिएंडर पेस को उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने रोहन बोपन्ना को टीम में शामिल किया है। 
विज्ञापन
Leander Paes dropped from Davis Cup squad against Uzbekistan. Non-playing captain Mahesh Bhupathi picked Rohan Bopanna. pic.twitter.com/Db9l3JMrlj — ANI (@ANI_news) April 6, 2017

बता दें कि इसके पहले युकी भाबंरी भी घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। हालांकि लिएंडर की ट्रेनिंग के दौरान भूपति ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि पेस पूरी तरह से फ्रेश दिख रहे थे। पहले कुछ सेट खेलने के बाद वह पेस को देखेंगे कि उन्हें टीम में रखना है या नहीं।   
विज्ञापन


 क्या है डेविस कप-
डेविस कप दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक है। डेविस कप एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है जो की दो दलों के बीच खेली जाती है | डेविस कप हर साल नॉक आउट ढंग से खेला जाता है | इस प्रतियोगिता ने अभी भी अपनी चमक को पूरी तरह से बरकरार रखा है। इसे "टेनिस का विश्व कप" भी कहा जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें