फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस और स्टेपानेक की जोड़ी उलटफेर का शिकार

Thu, 17 Jan 2013 01:42 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल मुकाबले में भारतीय उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। खिताब के प्रबल दावेदार लिएंडर पेस और उनके जोडी़दार चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त पेस और स्टेपानेक को रूस के केविन एंडरसन और इजरायल के जोनाथन इरलिक ने एक घंटा 29 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 7-5 से शिकस्त देकर बडा उलटफेर कर दिया। केविन और जोनाथन ने पहला सेट बेहद आसानी से 34 मिनट में जीत लिया। पेस और स्टेपानेक ने दूसरे सेट में वापसी करने की कोशिश की लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोडी ने 55 मिनट तक चले संघर्ष के बाद दूसरा सेट जीतने के साथ ही दूसरे दौर में जगह बना ली।
 
इससे पहले महेश भूपति और उनके कनाडाई जोडीदार डेनियल नेस्टर तथा रोहन बोपन्ना और उनके अमेरिकी जोड़दार राजीव राम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। लेकिन पुरुष एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन और महिला युगल वर्ग में सानिया मिर्जा को हार का सामना करना पडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें