एटीपी फाइनल्स के ग्रुप मैचों में मंगलवार को केविन एंडरसन ने मेंस सिंगल्स मुकाबले में जापान के खिलाड़ी की निशिकोरी को हरा दिया। लंदन के ओ2 एरीना में खेले गए इस मुकाबले में एंडरसन ने निशिकोरी को 6-0, 6-1 से करारी मात दी।
बात दें कि एंडरसन ने पहला 11 गेम्स जीता और इसके बाद निशिकोरी को गेम्स से बाहर करने के उन्हें सिर्फ 64 मिनट लगे। इस एकतरफे मुकाबले में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि एंडरसन ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डॉमिनिक थीम को 6-3, 7(12)-6(10) से हराकर शानदार आगाज किया था।
बता दें कि एंडरसन इस टूर्नामेंट में तभी बने रहेंगे यदि डॉमिनिक थीम, रोजर फेडरर को हरा देते हैं या फिर रोजर फेडरर, डॉमिनिक थीम से तीनों सेट जीत जाते हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार खिलाड़ी ने इस कैलेंडर वर्ष में 47 जीत हासिल की है।
वहीं, ग्रुप स्टेज पर हुए मेंस डबल्स ईवेंट में एम वेनस और आर क्लासेन की जोड़ी ने ए. पेया और एन मेकटीक की जोड़ी को 7(7)-6(5), 7(7)-6(5) से हराया। इसके बाद वाले मुकाबले में जैमी मर्रे और ब्रूनो सॉर्स की जोड़ी ने रॉबर्ट फराह और जुआन कैबल की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।