फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में निगेटिव निकले केई निशिकोरी, लेकिन अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे

Thu, 27 Aug 2020 09:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी ओपन 2014 के उपविजेता केई निशिकोरी ने कहा कि वह कोविड-19 की दो जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद निगेटिव आए हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अगले सप्ताह से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। निशिकोरी ने बुधवार को अपने मोबाइल एप पर लिखा कि वह धीरे धीरे अभ्यास वापसी को तैयार हैं, लेकिन वह पांच सेट के मैचों में भाग लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


निशिकोरी की पोस्ट के अनुसार, ‘इतने लंबे ब्रेक के बाद मुझे लगता है कि ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ जितने लंबे मैच में वापसी करना चतुराई भरा फैसला नहीं होगा, जब तक कि मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं हूं। यह काफी निराशाजनक है क्योंकि मुझे अमेरिकी ओपन रास आता है और यहां मेरी कई यादें हैं। मैं क्लेकोर्ट पर शुरूआत करूंगा। शुक्रिया।’

बुधवार को एक अन्य खिलाड़ी पोलोना हर्कोग ने अमेरिकी ओपन से हटने का फैसला किया, जिससे 2009 सेमीफाइनल में पहुंची यानिना विकमेयर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं। निशिकोरी ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि वह दूसरी बार कोविड-19 पॉजिटिव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें