वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जोकोविच को यान लेनार्ड स्ट्रफपर 6-3, 6-1 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। यह इस सीजन में जोकोविच की 21वीं जीत है। वे अब तक एक मैच भी नहीं हारे हैं। सेमीफाइनल में नोवाक का सामना राबर्टो बातिस्ता आगुट से होगा, जिन्होंने मौजूदा चैंपियन डेनिल मेदवेदेव को 1-6, 6-4, 6-3 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में स्टेफनोस सितसिपास का मुकाबला मिलोस राओनिक से होगा।