ब्रिटिश महिला टेनिस खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने सोमवार को इतिहास रच दिया। जो डूरी के बाद विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली वो पहली ब्रिटिश खिलाड़ी बन गईं। जोहाना ने सोमवार को प्री -क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 7-6(3), 4-6, 6-4 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले डूरी साल 1984 में विंबलडन में महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं थीं।
इससे पहले कोंटा पांच बार विंबलडन में भाग लेकर केवल एक मैच जीत सकीं थीं। लेकिन इस बार वो जिस तरह का खेल खेल रही हैं उस देखकर लगता है कि 40 साल बाद विंबलडन खिताब जीतने वाली वह पहली ब्रिटिश खिलाड़ी बन सकती हैं। इससे पहले वर्जीनिया वेड ने ब्रिटेन के लिए महिला एकल का विंबलडन खिताब जीता था।
सीतवीं वरीयता प्राप्त कोंटे ने जीवन का शुरुआती समय ऑस्ट्रेलिया गुजारा इसके बाद 14 की उम्र में वो स्पेन पहुंचीं। साल 2012 में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली। प्री-क्वार्टर फाइनल में बराबरी के मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल दिखायातऔर एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ राउंड ऑफ एट में प्रवेश किया। पहले सेट में उन्होंने शुरुआती बढ़त बना ली थी लेकिन उसके बाद वो पिछड़ गईं। टाई ब्रेकर तक पहुंचे मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पहला सेट 7-6(3) से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में उन्हें 4-6 से हार का ,सामना करना पड़ा लेकिन तीसरे सेट में दमदार वापसी करते हुए फ्रेंच प्रतिद्वंद्वी को 6-4 से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।