फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ डेविस कप टीम में पदार्पण विशेष : जीवन

Mon, 25 Nov 2019 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

जीवन नेदुचेझियन के लिए 30 साल की उम्र में डेविस कप में खेलना आगे बढ़ना जैसा नहीं है लेकिन उन्हें लगता है जब वह पाकिस्तान का सामना करेंगे तो यह उनकी टेनिस यात्रा में ‘विशेष सप्ताह’ होगा। उनका मानना है कि कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने से उनका पदार्पण का महत्व कम नहीं होगा।

विज्ञापन


चेन्नई के इस खिलाड़ी को पिछले दो तीन वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण डेविस कप टीम में जगह नहीं मिली।

शीर्ष खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने से मना करने के कारण उनके लिए मौका बना लेकिन इस्लामाबाद से मैच स्थल हटने के बाद वे फिर से तैयार हो गये जिससे जीवन की खेलने की संभावना कम हो गई। लेकिन रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण बाहर हो गये जिससे जीवन का अब दिग्गज लिएंडर पेस के साथ युगल मुकाबले में खेलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें