फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी ओपन टूर्नामेंट: जीवन-दिविज की जोड़ी सेमीफाइनल में मिली मात

Sun, 22 Jul 2018 12:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिविज शरण और जीवन नेदुंचेझियान
विज्ञापन

दिविज शरण और जीवन नेदुंचेझियान अपने अपने जोड़ीदारों के साथ एटीपी हाल ऑफ फेम ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गए जिससे न्यूपोर्ट में खेले जा रहे टूर्नामेंट केयुगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 

विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त दिविज और जैकसन विथ्रो को जोनाथन एर्लिच और अर्टेम सिताक की जोड़ी ने आसानी से 6-3, 6-4 से हराया। जीवन और आस्टिन क्रेजिसेक की जोड़ी मार्सेलो एरेवालो और मिगुएल एंजेल रेयेस- वारेला से करीबी मुकाबले में हार गई। एकल में हालांकि भारतीय चुनौती अभी बाकी है। 

रामकुमार रामनाथन सेमीफाइनल में अमेरिका के टिम स्माइसजेक के खिलाफ खेलेंगे। अगर वह सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहे तो सोमदेव देववर्मन के बाद एटीपी विश्व टूर प्रतियोगिता के एकल फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय होंगे। देववर्मन 2011 में जोहानिसबर्ग में केविन एंडरसेन से हार कर उपविजेता रहे थे। वह 2009 में चेन्नई ओपन के फाइनल में भी मारिन सिलिच से हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें