फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी टेनिस स्टार ओसाका बनीं सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी, सेरेना को पछाड़ा

Fri, 22 May 2020 11:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स
विज्ञापन

जापान की टेनिस सनसनी 22 वर्षीय नाओमी ओसाका अब विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने पिछले 12 महीनों में तीन करोड़ 74 लाख डालर की कमाई की है। 

विज्ञापन


दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इस एशियाई स्टार ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी सेरेना विलियम्स को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। सेरेना ने पिछले एक साल में पुरस्कार राशि और विज्ञापन से ओसाका की तुलना में 14 लाख डालर की कम कमाई की। हालांकि इन दोनों ने ही एक वर्ष में सर्वाधिक कमाई करने का मारिया शारापोवा का पिछला रिकार्ड तोड़ दिया। हाल ही में संन्यास ले चुकी शारापोवा ने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डालर कमाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें