फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘बिग थ्री’ पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा'

Wed, 20 May 2020 02:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का मानना है कि पेशेवर टूर के निलंबन से टेनिस के 'बिग थ्री' पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन, असल संघर्ष भारतीयों समेत निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिए है।
विज्ञापन


पुरूषों का टूर एटीपी अगस्त से पहले शुरू नहीं होगा और महिला टूर डब्ल्यूटीए 20 जुलाई के बाद ही शुरू होगा। अमृतराज ने कहा कि रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल को आर्थिक कमी या आगे बढने का दबाव महसूस नहीं होगा।

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट को ईमेल पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'उन पर पैसे या एटीपी अंकों को लेकर कोई दबाव नहीं होगा, उनकी ग्रैंडस्लैम पर तगड़ी पकड़ है, उन्होंने इतिहास रचा है, उन्होंने कहा कि शीर्ष 100 से बाहर खिलाड़ियों के लिए असली परेशानी है।
विज्ञापन


अमृतराज ने कहा, 'टेनिस जगत में सब पर असर पड़ेगा। विभिन्न रैंकिंग वर्ग में खिलाड़ियों पर असर पड़ेगा। निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिए मजबूत वापसी मुश्किल होगी जबकि उम्रदराज खिलाड़ियों का समय निकलता जा रहा है।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय खिलाड़ियों पर भी उसी तरह असर पड़ेगा, जैसे निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों पर।' तमिलनाडु टेनिस संघ के अध्यक्ष अमृतराज ने कहा कि टेनिस शुरू होने पर भी दर्शक मैदान पर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा, 'इस साल तो मैदान पर दर्शक देखने को नहीं मिलेंगे। यह हर देश के हालात पर निर्भर होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें