फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dope Case: डोप टेस्ट में फेल रहने वाले सिनर को झटका, लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ ईयर के नामांकन से हटाया गया नाम

Fri, 28 Feb 2025 12:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सीन फिट्ज़पैट्रिक ने बयान में कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी और सिनर के बीच हुए समझौते के बाद इस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगने के कारण यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner/x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर का नाम लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के नामांकन से हटा दिया गया है क्योंकि इटली के इस खिलाड़ी पर डोपिंग जांच में नाकाम रहने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन


लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सीन फिट्ज़पैट्रिक ने बयान में कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी और सिनर के बीच हुए समझौते के बाद इस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगने के कारण यह फैसला किया गया।

फिट्जपैट्रिक ने कहा, 'लॉरियस अकादमी ने इस विषय पर चर्चा की और इसके बाद इस साल के लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए यानिक सिनर का नामांकन वापस लेने का फैसला किया गया।'
विज्ञापन


पिछले साल नोवाक जोकोविच ने 2023 के लिए लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था और स्पेनिश फुटबॉल स्टार ऐटाना बोनमाटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस साल के पुरस्कारों के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ियों की घोषणा सोमवार को मैड्रिड में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें