फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sinner: यानिक सिनर को मिली राहत, तीन महीने बाद प्रतिबंध समाप्त हुआ; इटालियन ओपन में करेंगे वापसी

Mon, 05 May 2025 10:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner/x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर पर डोपिंग के लिए लगा तीन महीने का प्रतिबंध सोमवार को खत्म हो गया और वह अपने घरेलू टूर्नामेंट इटालियन ओपन से कोर्ट पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन


इटालियन ओपन में यह पहला अवसर होगा जब कोई स्थानीय खिलाड़ी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगा। इटालियन ओपन 25 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से पहले आखिरी बड़ा क्लेकोर्ट टूर्नामेंट है। सिनर को पहले दौर में बाई मिली है। वह शुक्रवार या शनिवार को अपना पहला मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें