फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrid Open Tennis: आर्यना सबालेंका ने जीता 20वां खिताब, फाइनल में कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराया

Sun, 04 May 2025 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

सबालेंका ने 2021 और 2023 में मैड्रिड में खिताब जीता था। इस तरह से उन्होंने पेट्रा क्वितोवा के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्रिस्बेन और मियामी के बाद यह सबालेंका का इस वर्ष का तीसरा खिताब भी है।
विज्ञापन
सबालेंका - फोटो : instagram @arynasabalenka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना तीसरा और करियर का 20वां खिताब जीता। सबालेंका ने पहले सेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया और काजा मैजिका क्ले कोर्ट पर अमेरिकी खिलाड़ी को 6-3, 7-6 (3) से हराया।
विज्ञापन




सबालेंका ने 2021 और 2023 में मैड्रिड में खिताब जीता था। इस तरह से उन्होंने पेट्रा क्वितोवा के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्रिस्बेन और मियामी के बाद यह सबालेंका का इस वर्ष का तीसरा खिताब भी है। गॉफ अगर इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती तो वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाती लेकिन सबालेंका के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें