फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटालियन ओपन 2019: राफेल नडाल और नोवान जोकोविच के बीच होगी फाइनल की जंग

Sun, 19 May 2019 11:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल इटैलियन ओपन के फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगे तथा दोनों के बीच यह 54वीं भिड़ंत होगी। जोकोविच ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को दो घंटे 31 मिनट में 6-3 6-7 6-3 से शिकस्त दी और अब उनका सामना रविवार को गत चैम्पियन नडाल से होगा।

विज्ञापन


सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल ने यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को 6-3 6-4 से मात देकर अपने 50वें मास्टर्स फाइनल में प्रवेश किया था। महिलाओं में यूनान की मारिया साकारी का सफर चेक गणराज्य की चौथी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा से हारकर समाप्त हो गया।

कैरोलिना ने 88 मिनट में 6-4 6-4 से जीत हासिल की। वहीं ब्रिटेन की योहाना कोंटा ने मैड्रिड ओपन विजेता किकी बर्टन्स को 5-7 7-5 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना प्लिस्कोवा से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें