फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल नदाल और जोकोविच ने इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 18 May 2019 09:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फेडरर और ओसाका चोट के कारण हटे
  • किकी अंतिम चार में 
विज्ञापन
nadal and novak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ दो मैच प्वाइंट बचाकर इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि गत चैंपियन राफेल नदाल एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम चार में पहुंच गए।

विज्ञापन


जोकोविच ने तीन घंटे तक चले मुकाबले में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो पर 4-6,7-6, 6-4 से जीत हासिल की।

वहीं स्विस स्टार रोजर फेडरर और महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से पहले अंतिम वार्मअप टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

पंद्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता का सामना अर्जेंटीना के डिएगो स्वाट्जमैन से होगा जिन्होंने जापान के छठे वरीय केई निशिकोरी को 6-4 6-2 से मात दी। आठ बार के रोम चैंपियन नदाल ने स्पेन के साथी फर्नांडो वर्दास्को पर 6-4 6-0 से जीत हासिल की और अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना यूनान के उभरते हुए स्टार स्टेफानोस सिटसिपास से होगा।
विज्ञापन


ओसाका के हटने से मैड्रिड ओपन की विजेता किकी बर्टन्स को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। छठी वरीयता प्राप्त बर्टन्स अब ब्रिटेन की योहाना कोंटा से भिड़ेंगी जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोयूसोवा को 6-3 3-6 6-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें