फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदाल बोले, फिर बनूंगा नंबर वन

Fri, 08 Feb 2013 09:18 PM IST
वीना डेल मार (चिली)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नदाल सात महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद चिली ओपन से वापसी करने में सफल रहे हैं। 26 वर्षीय नदाल ने भरोसा जताया है कि वह फिर से नंबर वन का अपना स्थान हासिल कर लेंगे। इस बीच चिली ओपन के सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच चुके नदाल ने जुआन मोनाको के साथ डबल्स के भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जून 2012 में विंबलडन में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से दूसरे दौर का मुकाबला हारने के बाद नदाल ने कोई एकल मैच नहीं खेला था। वह इस महीने लातिन अमेरिका में अपने पसंदीदा क्ले कोर्ट में तीन टूर्नामेंट खेलेंगे। चिली ओपन के बाद नदाल अगले सप्ताह ब्राजील में साओ पाउलो ओपन और फिर 25 फरवरी से अकालुल्को में मैक्सिको ओपन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें