फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता रैना को मिली अहम जिम्मेदारी, फेड कप में करेंगी भारत का नेतृत्व

Fri, 05 Jan 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अकिता रैना
विज्ञापन

भारत की शीर्ष और दुनिया की 259वें नंबर की महिला एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को नयी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, अंकिता 7-10 फरवरी से नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) में आयोजित होने वाले फेड कप में एशिया/ओशिनिया ग्रुप आई में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में अंकिता का 259वां स्थान है। अंकिता करण कौर थांडी (285), प्रणाली यदलापल्ली (482) और प्रार्थना थोंबरे (144) के साथ चुनी गई हैं, जो सानिया मिर्जा (12) के बाद भारत के नंबर एक खिलाड़ी हैं। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने आईटीएफ से मंजूरी मिलने के बाद टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने हाल ही में अंकिता के नामों पर चर्चा की, जिसके बाद एआईटीए ने गवर्निंग बॉडी में अंकिता  का नाम भेज दिया।

पढ़ेंः- अंकिता रैना बोलीं- WTA से आत्मविश्वास बढ़ा, बना सकती हूं शीर्ष में जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आठ टीमों की ग्रुप-आई में विश्व ग्रुप द्वितीय के लिए क्वालिफाई करने का प्रयास करेगा। ग्रुप में मेजबानों के अलावा चीन, चीनी ताइपेई, हांगकांग, जापान, कजाकिस्तान, कोरिया और थाईलैंड शामिल हैं।प्रत्येक चार टीमों के दो पूल होंगे और प्रत्येक पूल के विजेता अप्रैल 2018 के लिए निर्धारित विश्व ग्रुप द्वितीय प्ले-ऑफ के लिए कौन देश आगे होगा, यह निर्धारित करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें