फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर

Sat, 13 Feb 2021 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अनुभवी रोहन बोपन्ना के मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। बोपन्ना और चीन की यिंगिइंग दुआन की जोड़ी अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रेसे 4-6, 4-6 से हार गई। पहले दौर का मैच करीब एक घंटे तक चला, इससे पहले बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को पुरूष युगल वर्ग में कोरिया के वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नैम और मिन क्यु सोंग ने 6-4, 7-6 से हराया था। दिविज शरण और अंकिता रैना पुरूष और महिला युगल से पहले दौर में ही हारकर बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन


किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनट में 3-6, 0-6 से हार गई। पुरूष युगल वर्ग में दिविज और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6-1, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें