फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: जोकोविच की मांसपेशियों में खिंचाव, आठ बार जीत चुके हैं खिताब

Fri, 12 Feb 2021 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शुक्रवार को दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद उनके अगले मैच खेलने पर संदेह है। दरअसल, जोकोविच को तीसरे दौर के मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आया। 

विज्ञापन


फ्रिट्ज के खिलाफ लगातार 17वीं जीत
इसके बाद कहा जा रहा है कि जोकोविच के नौवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के अभियान को कहीं झटका न लग जाए। हालांकि, जोकोविच ने पांच सेट तक चले मुकाबले में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ लगातार 17वीं जीत दर्ज की।

चोटिल होने के बाद भी जोकोविच ने फ्रिट्ज को हराया
मैच के दौरान चोटिल होने के कारण जोकोविच को चिकित्सकों की मदद लेनी पड़ी, जिसके लिए उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था। चोटिल होने के बाद भी उन्होंने इस मैच को 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 से जीता।
विज्ञापन


मुझे पता नहीं है मैं इससे उबर पाऊंगा या नहीं- जोकोविच
इसके बाद उन्होंने कहा कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह शायद अगला मैच नहीं खेल सकेंगे। चौथे दौर में उन्हें रविवार को मिलोस राओनिच का सामना करना है। चोट के बारे में पूछे जाने पर जोकोविच ने कहा, 'फिलहाल जो पता चला है, यह मांसपेशियों में खिंचाव है। मुझे पता नहीं है मैं इससे उबर पाऊंगा या नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें