फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अंकिता रैना ने दुबई में जीता ITF डबल्स टाइटल

Sun, 13 Dec 2020 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अकिता रैना
विज्ञापन

भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने यहां कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ मिलकर अल हबटूर ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2020 सत्र में यह उनका तीसरा युगल खिताब है। भारत और जार्जिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार को 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी पर 6-4 3-6 10-6 से जीत हासिल की।

विज्ञापन


अंकिता का यह सत्र का चौथा युगल फाइनल था, लेकिन यह कैलेंडर की सबसे बड़ी ट्रॉफी थी क्योंकि इससे पहले उन्होंने जो दो खिताब जीते थे वो 25,000 डॉलर स्तर के थे। इस साल फरवरी में अंकिता ने तीन फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें से उन्होंने बिबियाने शूफ्स के साथ थाईलैंड के नोंथाबुरी में लगातार खिताब जीते थे और जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उप विजेता रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें