अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल 1959 के विंबलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन एलेक्स ओलमेडो का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। ओलमेडो के बेटे अलेजांद्रो जूनियर ने कहा कि उनका बुधवार को दिमाग के कैंसर के कारण निधन हुआ।
ओलमेडो का जन्म 1936 में पेरू में हुआ था, लेकिन बाद में वह अमेरिका बस गए, उन्होंने 1958 में अमेरिका के लिए डेविस कप खेला और खिताब जीता, उन्होंने हैम रिचर्डसन के साथ अमेरिकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी जीती जिसे अब अमेरिकी ओपन कहते हैं।