फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन पेसिफिक ओपन टूर्नामेंट: ओसाका ने जीता सत्र का दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब, पहली बार बनीं चैंपियन

Sun, 22 Sep 2019 08:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाओमी ओसाका - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने रविवार को रूस की अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा को 6-2,6-3 से मात देकर पहली बार पैन पेसिफिक ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पिछले दो सत्र में उपविजेता रही 21 वर्षीय ओसाका की यह घर में पहली और इस सत्र की दूसरी डब्ल्यूटीए ट्रॉफी है।

विज्ञापन


इससे पहले 2016 और 2018 में इस टूर्नामेंट में खेलते हुए ओसाका उप-विजेता रही थीं। लेकिन जापान की 21 वर्षीया और पहली वरीयता प्राप्त ओसाका ने अपने घरेलू मैदान पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें