फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस की हार के साथ ही विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्म

Sat, 05 Jul 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक के हारने के साथ ही साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन


पेस और स्टेपानेक की पांचवीं सीड जोड़ी को कनाडा के वी पोसपिसिल और अमेरिका के जे सॉक की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना लिया जहां उनका सामना अब दुनिया की नंबर एक जोड़ी अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक से होगा।

पेस और स्टेपानेक के पास पहले ही सेट में सर्विस ब्रेक करते हुए मैच पर पकड़ बनाने का अच्छा मौका था लेकिन दोनों ने 11वें गेम में मिले इस मौके को गंवा दिया। दोनों को पांच सेट प्वाइंट मिले लेकिन वह इसे भुना नहीं सके।
विज्ञापन


इसके बाद पोसपिसिल और सॉक की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए पेस और स्टेपानेक को संभलने का मौका नहीं दिया और बाद के दोनों सेटों में सर्विस ब्रेक करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली।

उधर, सानिया मिर्जा का सफर भी मिक्स्ड डबल्स के तीसरे राउंड में हार के साथ समाप्त हो गया। छठी सीड सानिया और रोमानिया के होरिया टिकाऊ की जोड़ी को तीसरे दौर में अपने से कम वरीय 10वीं सीड जोड़ी ब्रिटेन के जेमी मरे और कासी डैलेक्युआ के हाथों लगातार सेटों में 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सानिया इससे पहले महिला डबल्स के दूसरे दौर में जिंबाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ हारकर बाहर हो गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें