फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुमार विंबलडन क्वालिफायर से बाहर, दूसरे राउंड में पोलैंड के खिलाड़ी से हारे

Thu, 27 Jun 2019 05:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
विज्ञापन

भारत के रामकुमार रामनाथन विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को पोलैंड के कामिल माजचारजाक के हाथों एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7, 3-6 से हार मिली। रामकुमार मैच के दौरान एक भी ब्रेकप्वाइंट हासिल नहीं कर सके। कामिल ने सात में से दो को अंक में तब्दील किया। चेन्नई के 24 वर्षीय रामकुमार 2015 के बाद से ही ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे हैं पर कामयाब नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें