फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे दौर में 

Wed, 26 Jun 2019 07:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे दौर में पहुंच गईं। दुनिया की 171वें नंबर की खिलाड़ी अंकिता ने तुर्की की कागला बुयुकाकसे को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन


उन्होंने पहले सेट के तीसरे गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया और फिर आसानी से इसे अपने नाम किया। इस 26 वर्षीय भारतीय ने दूसरे सेट के शुरू में ही ब्रेक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 3-0 से बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंकिता ने इस महीने के शुरू में विंबलडन फाइनलिस्ट सैबाइन लिस्की को हराया था जो उनके कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत में से एक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें