भारत के रामकुमार रामनाथन विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को पोलैंड के कामिल माजचारजाक के हाथों एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7, 3-6 से हार मिली। रामकुमार मैच के दौरान एक भी ब्रेकप्वाइंट हासिल नहीं कर सके। कामिल ने सात में से दो को अंक में तब्दील किया। चेन्नई के 24 वर्षीय रामकुमार 2015 के बाद से ही ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे हैं पर कामयाब नहीं हो सके हैं।