फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: 19 वर्षीय इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन जीतने वाली बनीं पोलैंड की पहली खिलाड़ी

Sat, 10 Oct 2020 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इगा स्वियातेक - फोटो : social media
विज्ञापन

पोलैंड की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने शनिवार को इतिहास रच दिया। स्वियातेक ने अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन को हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब अपने नाम किया। 19 साल की स्वियातेक ने खिताबी मुकाबले में केनिन को 6-4, 6-1 से हराया। 

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही स्वियातेक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। स्वियातेक ने गुरुवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोदोरोस्का को 6-2 6-1 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जीत के बाद दुनिया के 54 वें नंबर के खिलाड़ी स्वियातेक ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा परिवार आखिरकार यहां आ गया। यह मेरे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है।'

 
 


स्वियातेक 1975 के बाद शुरू हुई डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग के बाद रोलां गैरां के महिला फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग की खिलाड़ी बनी थीं। उनकी रैंकिंग 54 है। वह ओपन युग में सातवीं गैर वरीय खिलाड़ी हैं, जो फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं।

विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने कहा था, 'यह अविश्वसनीय लग रहा है। एकतरफ मुझे पता है कि मैं अच्छा टेनिस खेल सकती हूं। वहीं, दूसरी तरफ यह मेरे लिए अश्चर्यचकित करने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फाइनल खेलूंगी। यह दिलचस्प है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें